A

Thursday 6 April 2017

CHALO DIGHA(WEST BENGAL TOURISM)


पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में दीघा बीच बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। दीघा कोलकाता से 187   किलोमीटर दूर है । यहाँ पर बस और ट्रैन दोनों से यहाँ तक आराम से पंहुचा जा सकता है । सड़क मार्ग से कोल्कता से दीघा जाने मई पांच घंटे लगते है जबकि रेल द्वारा यह सफर मात्र तीन घंटे मे तय किया जा सकता है ।सन २००४ से यह सेवा शुरू हो चुकी है दीघा रेलवे स्टेशन नई दीघा मे स्तिथ है ।

ऐसे तो दीघा सारे साल जाया जा सकता है पर जुलाई से मार्च तक समय यहाँ घूमने के लिए सर्वोत्तम मन जाता है दीघा दो भागो मे बांटा हुआ है

Wednesday 5 April 2017

मैनपाट - छत्तीसगढ़ का शिमला

                                                                     मैनपाट                                                                

मैनपाट भारत के छत्तीसगढ़ जिले मे स्थित है यह अंबिकापुर से ७५ किलोमीटर दूर है यह नगर छत्तीसगढ़ का सबसे ठन्डे नगरो मे से एक है इसलिए इस के प्रकृतिक गुणों के कारण इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है ।  मैनपाट की लम्बाई 28 किमी. और चौड़ाई 10-12 किमी. है।यह विन्द्य पर्वतमाला पर  स्थित है।१९६२ मे यहाँ पर तिब्बती लोगों के एक समुदाय को भी बसाया गया है।  इसलिए यंहा पर प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर भी है जो तिब्बतियों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। शायद यही कारण है कि इसे  'छत्तीसगढ़ का तिब्बत' भी कहा जाता है।    तो चलिए जानते है यहाँ के प्रमुख पर्यटन सथल कौन से है ।

Tuesday 4 April 2017

छत्तीसगढ़ भारत का दसवा सबसे बड़ा राज्य  है । इसका क्षेत्रफल 52,199 mi² (135,194 km²) इस का मतलब यह की क्षेत्रफल मई यह ग्रीस जैसे देश से भी बड़ा है । इस राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ । "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध के साथ ही अनेक आर्य तथा अनार्य संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है।

पर आज हम यहाँ केवल छतीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्‍थल के बारें मे बात करेंगे क्योंकि छत्तीसगढ़ ज्यादातर अपनी मंदिरो , गुफाओ और जलप्रपात के बररै मे जाना जाता है इसलिए आज हम इस राज्य के मशहूर जलप्रपातों के तथा मशहूर पर्यटन सथलों के बारे मे जानेगे :-

छत्तीसगढ के प्रमुख  जलप्रपात


चित्रकूट जलप्रपात 

चित्रकोट जलप्रपात  छत्तीसगढ़ प्रदेश के  जगदलपुर से 39 किमी दूर इन्द्रावती नदी पर यह जलप्रपात बनता हैस्थ इस जल प्रपात की ऊँचाई 90 फुट है।90 फुट उपर से इन्द्रावती की ओजस्विन धारा जब गर्जना करते हुये गिरती है तो  इसके बहाव द्वारा बना  इन्द्रधनुष के समान   दृश्य  बड़ा ही मनोरम होता है ।अपने घोडे की नाल समान मुख के कारण इस जाल प्रपात को भारत का निआग्रा भी कहा जाता है।यह जगदलपुर के समीप मशहूर पिकनिक सथलो मे से एक है ।




अमृत धारा जलप्रपात 


अमृत धारा जलप्रपात छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले मई स्तिथ है यह हसदेव नदी से बना हुआ है जो की महानदी की एक शाखा है । यह जलप्रपात मनेंदरगढ़ और चिरमिरी  मे स्तिथ है घूमने तथा पिकनिक के लिए यह एक आदर्श जगह है ।